हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर शिफ्ट होने के बाद अब पीपल के पेड़ को स्थानांतरित किया जाना है। यह काम बुधवार को किया जाएगा। इस कारण कालाढूंगी रोड चौराहा बिजलीघर से सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक बिजली बाधित रहेगी। इससे करीब 45 हजार लोग प्रभावित होंगे।विद्युत वितरण खंड शहर डिविजन की ओर से मंगलवार को जारी शेड्यूल के अनुसार बिजलीघर के बरेली रोड फीडर, रामपुर रोड, नैनीताल रोड, स्टेशन रोड, बाजार व गांधीनगर फीडर की आपूर्ति सात घंटे गुल रहेगी। बिजलीघर से जुड़े बद्रीपुरा, आनंदबाग, तहसील परिसर, चौक बाजार, रामलीला मोहल्ला, रेलवे बाजार, बनभूलपुरा, किदवईनगर, मेडिकल कालेज के हजारों लोग प्रभावित रहेंगे।