फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पीलीकोठी क्षेत्र में छह घंटे गुल रही बिजली

Mon, 12 Aug 2024 03:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पेड़ों के कटान के कारण मुखानी और पीलीकोठी फीडर से रविवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस दौरान करीब 10 हजार से अधिक आबादी को बिन बिजली रहना पड़ा।
विज्ञापन




मुखानी चौराहे से लेकर सेंट्रल अस्पताल चौराहे तक इन दिनों पेड़ों के कटान का कार्य किया जा रहा है। बिजली कटौती की पूर्व में जारी सूचना के तहत रविवार को पीलीकोठी, कुसुमखेड़ा और गैस गोदाम रोड के निवासियों को बिजली संकट झेलना पड़ा। बिजली गुल होने से इन इलाकों में नलकूपों का संचालन भी नहीं हो पाया।
इस बीच व्यापार भी खासा प्रभावित रहा। शाम चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि पेड़ों के कटान का काम होने के कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें