फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ओवररेट में बिक रही थी शराब, पांच दुकानों पर जुर्माना

Mon, 12 Aug 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर/कोटाबाग। रामनगर में देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों पर लगातार ओवररेट की शिकायतों के बाद प्रशासन की टीम ने रविवार को छापे मारे। रामनगर की पांचों दुकानों पर ओवररेट शराब बेचने पर संबंधित दुकानों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि नगर की देशी व विदेशी मदिरा की पांचों दुकानों पर मदिरा ओवररेट पर बेचे जाने की शिकायत मिल रही थी। दुकानों पर छापा मारा गया तो शिकायतें सही मिलीं। इस पर पांचों दुकानों पर ढाई लाख रुपये (प्रत्येक दुकान पर 50 हजार) का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही आबकारी निरीक्षक को इन सभी दुकानों का स्टॉक वेरिफिकेशन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहां तहसीलदार कुलदीप पांडे, राजस्व निरीक्षक आरिफ हुसैन आदि थे।

इधर कोटाबाग में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने रविवार को कोटाबाग, कालाढूंगी और बैलपड़ाव में शराब की दुकानों पर छापा मारा। दुकानों के निरीक्षण के दौरान स्टॉक रजिस्टर से स्टॉक चेक करने के साथ ही पूर्ण मूल्य लिस्ट दुकान के बाहर लगाने के निर्देश दिए गए। बैलपड़ाव की अंग्रेजी की दुकान में कुछ बोतलों पर मूल्य अंकित नहीं पाए जाने पर दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई गई। उनके साथ तहसीलदार युगल किशोर पांडे भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें