फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: तल्ली हल्द्वानी और फूलचौड़ क्षेत्र में छह घंटे बिजली गुल

Tue, 13 Jun 2023 02:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी और फूलचौड़ क्षेत्र में विद्युत अनुरक्षण कार्यों के चलते सोमवार को छह घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। इस कारण हजारों की आबादी भीषण गर्मी से बेहाल रही। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नलकूपों का संचालन भी बंद रहा। इस कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम ग्रामीण शाखा के अंतर्गत टीपीनगर और फूलचौड़ फीडर से जुड़ी विद्युत लाइनों में ट्री लॉपिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विभिन्न क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली गुल होने से कूलर, पंखा, फ्रिज आदि उपकरण नहीं चल पाए। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इनवर्टर भी दो से तीन घंटे में जवाब दे गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत कटौती के खिलाफ रोष जताया है। उर्जा निगम ग्रामीण डिवीजन के ईई डीडी पांगती ने बताया कि ट्री लॉपिंग कार्य के चलते तल्ली हल्द्वानी और फूलचौड़ क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही।


धनपुरी और जजफार्म क्षेत्र में बिजली कटौती आज
ट्री लॉपिंग कार्य के चलते धनपुरी और जजफार्म क्षेत्र में मंगलवार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होने के आसार हैं। ईई डीडी पांगती ने जनता से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें