नैनीताल। शहर में इन दिनों सैलानियों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे में पानी की मांग बढ़ने लगी है। जल संस्थान की ओर से नौ एमएलडी पानी की सप्लाई दी जा रही है, जबकि इससे पूर्व यह सप्लाई आठ एमएलडी थी।
पर्यटन नगरी में पर्यटकों की आमद बढ़ने से पानी की मांग भी बढ़ी है। शहर में अमूमन छह से आठ एमएलडी पेयजल की जरूरत रोजाना पड़ती है। साथ ही जल संस्थान की ओर से सैलानियों की भीड़ को देखते हुए एक या दो एमएलडी पानी की सप्लाई बढ़ाई जाती है लेकिन बीते सप्ताह से नौ एमएलडी पानी की सप्लाई जल संस्थान की ओर से दी जा रही है। अगर पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा हुआ तो पानी की मांग और अधिक बढ़ेेगी।
सहायक अभियंता जल संस्थान दिलीप सिंह बिष्ट ने बताया कि बीते सप्ताह से एक एमएलडी पानी की सप्लाई बढ़ा दी गई है। कहा कि इससे पूर्व आठ एमएलडी सप्लाई दी जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसे बढ़ाकर नौ एमएलडी कर दिया है।