फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विद्युत संविदा कर्मियों ने उठाया नियमितीकरण का मुद्दा

Fri, 25 Sep 2026 02:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) के सम्मेलन में नियमितीकरण और मेडिकल सुविधा मुहैया कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। सम्मेलन में प्रदेश के सभी 13 जिलों से आए कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रामपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में बृहस्पतिवार को आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश, अति विशिष्ट अतिथि यूपीसीएल के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर एसई रवि कुमार राजौरा, संगठन के सलाहकार दीपक पाठक और दीप चंद्र पाठक ने हिस्सा लिया। विधायक हृदयेश ने संविदा कर्मचारियों की मांगों को सदन में उठाने का आश्वासन दिया।
मुख्य अभियंता त्रिपाठी ने कर्मचारियों के मांगपत्र को मुख्यालय भेजने का आश्वासन दिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि ने कहा कि समान वेतन की दिशा में अब तक मिली सफलता में सभी के प्रयास रहे। प्रदेश महामंत्री मनोज पंत ने संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ और ग्रेच्युटी की नियमानुसार कटौती तथा भुगतान का मुद्दा उठाया। सम्मेलन में कैलाश उपाध्याय, प्रेम भट्ट, कंचन जोशी, रवि बिष्ट, रोहित मिश्रा, सुभाष डोभाल, मनीष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें