फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड: समस्याएं होंगी शटडाउन, ऊर्जा निगम की ओर से किया जा रहा सर्वे

Wed, 23 Jul 2025 09:50 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल शहर के कई हिस्सों में खुले फैले बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। ऊर्जा निगम की ओर से इसके लिए नगर में सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिजली के तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल शहर के कई हिस्सों में खुले फैले बिजली के तार अंडरग्राउंड किए जाएंगे। ऊर्जा निगम की ओर से इसके लिए नगर में सर्वे किया जा रहा है। इसके बाद निगम की ओर से डीपीआर तैयार की जाएगी और उसे शासन को भेजा जाएगा।

नैनीताल शहर में कई इलाकों में खुले में बिजली के तार फैले हैं। इन तारों में कई बार शॉर्ट सर्किट की समस्या आती है। इसे देखते हुए डीएम वंदना ने ऊर्जा निगम के अफसरों को खुले तारों को अंडरग्राउंड करने का निर्देश दिया था। इसके बाद ऊर्जा निगम ने शहर में सर्वे शुरू किया है।

फिलहाल, नैनीझील के चारों ओर, हाईकोर्ट गेट और डीएम आवास क्षेत्रों में बिजली के तार अंडरग्राउंड करने की योजना है। विभाग की ओर से इन क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है। अन्य क्षेत्रों के तार भी व्यवस्थित किए जाएंगे। ऊर्जा निगम की ओर से तारों को अंडरग्राउंड करने के लिए सर्वे के बाद डीपीआर तैयार कर शासन को भेजी जाएगी।

शहर के कुछ हिस्सों में बिजली के तार अंडरग्राउंड करने के लिए सर्वे चल रहा है। जल्द ही सर्वे पूरा कर डीपीआर तैयार की जाएगी। -एसके सहगल, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें