फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: गुणवत्ता के साथ तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। मल्लीताल मैदान में समतलीकरण कार्य का एसडीएम नवाजिश खलिक ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखने व तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। मल्लीताल स्थित मैदान में बारिश के चलते हो रहे जलभराव को देखते हुए खेल विभाग की ओर से इसका समतलीकरण किया जा रहा है। मैदान में जलभराव होने से खिलाड़ियों के साथ ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। मैदान में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए ग्रामीण अभियांत्रिकी सेवा ने यहां सर्वे किया और अब इसका समतलीकरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम नवाजिश खलिक को अधिकारियों ने बताया कि करीब 70 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस मौके पर इंजीनियर दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें