फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: 17 हजार के बिजली बिल ने दिया जोर का झटका, बिना मीटर रीडिंग भेजा; ऊर्जा निगम की मनमानी

Thu, 16 Jul 2026 11:40 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर में नर्सों को बिना मीटर रीडिंग लिए 17 हजार रुपये के मनमाने बिजली बिल भेजे गए। नर्सिंग स्टाफ ने ऊर्जा निगम की इस मनमानी पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनीताल में बिजली उपभोक्ताओं को बिना मीटर रीडिंग लिए भारी-भरकम बिजली बिल भेजे जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला मल्लीताल स्थित बीडी पांडे अस्पताल के स्टाफ क्वार्टर का है, यहां रहने वाले नर्सिंग स्टाफ ने ऊर्जा निगम पर बिना वास्तविक मीटर रीडिंग के हजारों रुपये के बिल भेजने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


स्टाफ क्वार्टर में रहने वाली सीनियर नर्सिंग अधिकारी मीनाक्षी ने बताया कि उन्होंने 20 अप्रैल को अपना पिछला बिजली बिल जमा किया था लेकिन जुलाई में तीन महीने का उन्हें करीब 17 हजार रुपये का बिल मिला जबकि उनका बिल तो प्रतिमाह हजार रुपये से कम का ही आता था। उनका कहना है कि इस दौरान मीटर की रीडिंग लेने कोई कर्मचारी नहीं आया। फिर इतना अधिक बिल कैसे आ गया, समझ से परे है। इसी तरह नर्सिंग अधिकारी उर्मिला दास ने बताया कि उन्होंने 18 मार्च को बिल जमा किया था मगर इस माह उनके नाम चार महीने का करीब 20 हजार रुपये का बिल जारी कर दिया गया। इस बीच कोई कर्मचारी रीडिंग लेने तक नहीं आया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल अस्पताल स्टाफ क्वार्टर तक सीमित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों से भी लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि बिना मीटर रीडिंग के बिजली बिल भेजे जा रहे है जबकि कई उपभोक्ताओं को समय पर बिल तक नहीं मिल रहा। 
विज्ञापन


स्टाफ क्वार्टर से शिकायत प्राप्त हुई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और यदि कहीं त्रुटि पाई जाती है तो नियमानुसार उसका समाधान किया जाएगा। घरों में रीडिंग लेते समय कर्मचारियों को कई बार कुत्ते काट चुके हैं, इसलिए वह रीडिंग नहीं ला पा रहे है। - प्रियंक पांडे, एसडीओ, ऊर्जा निगम

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें