फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में सभी बार एसोसिएशनों की चुनाव प्रक्रिया पर रोक, बार काउंसिल ने इसलिए जारी किए निर्देश

Thu, 27 Nov 2025 11:24 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल

सार

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बार काउंसिल ने राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को उनके चुनाव तत्काल प्रभाव से स्थगित करने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश बार चुनाव की तैयारियों को सुचारू और व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से जारी किया गया है। इस निर्णय के बाद अब राज्य की सभी बार एसोसिएशनों को बार काउंसिल चुनाव के संपन्न होने तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


गुरुवार को बार काउंसिल अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि कई राज्यों की तरह उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव भी नियत हैं और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार इन्हें 31 मार्च 2026 से पहले हर हाल में संपन्न कराना अनिवार्य है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश बार काउंसिल को भेजे अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि बार काउंसिल चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की किसी भी बार एसोसिएशन में न तो चुनाव कराए जाएं और ना ही किसी नए चुनाव की अधिसूचना जारी हो। इससे काउंसिल चुनाव बिना किसी अव्यवस्था के सफलतापूर्वक संपन्न कराए जा सकें।
विज्ञापन


Uttarakhand: एलयूसीसी घोटाले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर, 46 लोगों को बनाया आरोपी
विज्ञापन


इसी के अनुपालन में उत्तराखंड बार काउंसिल ने निर्देश दिया है कि प्रदेश की सभी बार एसोसिएशनों में प्रस्तावित या चल रहे चुनाव तत्काल स्थगित किए जाएं। जब तक काउंसिल चुनाव पूरा नहीं होता तब तक मौजूदा कार्यकारिणी यथास्थिति में कार्य संचालन करती रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें