फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 27 Nov 2025 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड पर मेडिकल पुलिस चौकी के पास मंगलवार रात स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग महिला आशा पाल गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह उछलकर दो फुट दूर जा गिरी। उनके शरीर के कई हिस्सों में चोंट आई। एसटीएच में इलाज के दौरान मंगलवार देर रात तीन बजे के करीब मौत हो गई। पोस्टमार्टम के शव परिवार वालों को सौंपा गया। पुलिस सीसीटीवी के जरिये चालक की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के आजाद नगर लाइन नंबर 12 निवासी आशा पाल (60 वर्ष) मंगलवार रात मेडिकल पुलिस चौकी के निकट एक क्लीनिक में दवा लेने आई थीं। यहां से लौटते समय तेज रफ्तार स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आशा को लोगों ने डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर की हड्डियां टूट गईं थीं। कोतवाल अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के जरिये चालक की पहचान कर रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें