फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में बुखार से हुई बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। मोहल्ला बंबाघेर निवासी बुजुर्ग की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। रैपिड एंटीजन टेस्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकले। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और टीम ने उनके संपर्क में आए 24 लोगों को चिह्निति किया। साथ ही उस क्षेत्र को सील कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला बंबाघेर जीपी इंटर कॉलेज वाली गली में रहने वाले बुजुर्ग काफी समय से बुखार से पीड़ित थे। रामनगर के एक प्राइवेट चिकित्सालय में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और परिजन शव घर ले आए। आसपास के लोगों ने मौत को संदिग्ध समझकर स्वास्थ्य विभाग की टीम को घटना की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया, जो पॉजिटिव आया। पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुजुर्ग के शव को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। बाद में प्रशासन की देखरेख में परिजनों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. प्रशांत कौशिक ने बताया कि मृतक के संपर्क में आए लगभग 24 लोगों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें