लालकुआं। नगर के वार्ड नंबर दो गांधीनगर निवासी तुलसी राम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। बताया जा रहा है कि तुलसी राम तड़के मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चल सका है। नगर के वार्ड नंबर दो में लगे सीसीटीवी कैमरों में वह सुबह के समय दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने पुलिस से गुमशुदगी दर्ज कर उनका पता लगाने की मांग की है।