फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: देवीधूरा-बसानी मार्ग पर हो रहा दीवारों का मरम्मत कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। देवीधूरा-बसानी मोटर मार्ग पर बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त हुई दीवारों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मार्ग पर भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर सड़क संकरी हो गई थी जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था। पीएमजीएसवाई के ईई मनोज कुमार ने बताया कि दैवी आपदा मद से प्राप्त 24 लाख से क्षतिग्रस्त दीवारों का निर्माण कराया जा रहा है। इससे सड़क को मजबूती मिलेगी और भविष्य में भूस्खलन से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे पहले आठ लाख रुपये के बजट से सड़क पर जमा मलबे को हटाने का कार्य किया गया था। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क और अधिक सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें