नैनीताल। शहर निवासी एक बुजुर्ग बृहस्पतिवार शाम मल्लीताल पुलिस सहायता केंद्र के पास सड़क पार कर रहा था। इस दौरान सामने से तेज से गति से आई कार से बुजुर्ग को टक्कर लग गई। हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिर गए। हादस में वह बाल-बाल बच गए। एसआई दीपक कार्की ने बताया कि गलत तरीके से वाहन चलाने पर टैक्सी चालक विक्की कुमार के खिलाफ एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्रवाई की है। संवाद