लालकुआं। लालकुआं रेलवे स्टेशन में ट्रेन से उतरा व्यक्ति कुछ देर बाद बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। युवक को जीआरपी कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में पहुंचाया गया जहां प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार बुधवार देर शाम मुरादाबाद से पहुंची पैसेंजर ट्रेन से अचानक एक बुजुर्ग व्यक्ति प्लेटफार्म नंबर दो पर उतकर पास में मौजूद बेंच पर बैठ गए। इस दौरान वह मुंह के बल जमीन पर गिर गए। लोगों की सूचना पर जीआरपी चौकी प्रभारी सतपाल सिंह पटवाल ने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं पहुंचाया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता शर्मा ने उन्हें सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की। आखिर में डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं होने के चलते रेलवे पुलिस ने मेमो भेज कर स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी। लालकुआं कोतवाली पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई। संवाद