फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मॉर्निंग वॉक पर बुजुर्ग को बंदर ने दिया धक्का, मौत

Fri, 19 Jun 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं। मॉर्निंग वॉक जा रहे बुजुर्ग को अचानक बंदर ने पीछे से धक्का मारकर गिरा दिया। सिर के बल सड़क पर गिरने से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया। क्षेत्रवासियों ने पालिका और प्रशासन से बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद इदरीश (69) अपने मित्रों के साथ डॉर्बी फील्ड में मॉर्निंग वॉक को जा रहे थे। वह जैसे ही वार्ड नंबर 3 वाली सड़क पर डॉर्बी फील्ड की ओर को चल रहे थे तभी पीछे से तेज गति से आए बंदर ने उन्हें धक्का मार दिया। बंदर के जोरदार धक्के से वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। साथियों ने उन्हें सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहम्मद इदरीश सेंचुरी पेपर मिल से वर्ष 2015 में सेवानिवृत हो चुके थे। उनके परिवार में एक पुत्र एवं तीन पुत्रियां है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें