फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल में सांड़ के हमले में बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर के कुआंताल निवासी बुजुर्ग बचीलाल आर्या (65) पर सांड़ ने शुक्रवार को उनके घर के पास हमला कर दिया। घायल अवस्था में परिजन उन्हें सीएचसी लेकर पहुंचे। उनके सिर में छह टांके और पीठ में चोट आई है।
विज्ञापन

इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर भेज दिया। इधर भीमताल क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या से शहरवासी परेशान है। क्षेत्र में लावारिस पशु फसलें बर्बाद करने के साथ लोगों पर हमला कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत और पशुपालन विभाग से लावारिस पशुओं से निजात दिलाने को कहा है। नगर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया ने बताया कि नगर पंचायत ने पूर्व में लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें