फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर, सुभाषनगर समेत आठ नलकूप खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरसात के मौसम में भी शहर के लोग पानी के लिए परेशान हैं। आठ नलकूप खराब हैं। इन्हें ठीक करने में विभाग के पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन

आठ नलकूपों का संचालन ठप होने से करीब 40 हजार की आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। जलसंस्थान टैंकरों से भी लोगों की आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को विवश हैं। फुटकुआं, आईटीआई और शनिबाजार स्थित नलकूप कई दिनों से खराब चल रहे हैं। इन नलकूपों की अभी तक मरम्मत नहीं हो पाई है। कुसुमखेड़ा स्थित अंबा विहार नलकूप लो वोल्टेज की वजह से नहीं चल पाया जबकि नर सिंह तल्ला नलकूप हाईवोल्टेज की वजह से कई दिनों से नहीं चल पा रहा है। रविवार को सुभाषनगर, 111 एचजी होमगार्ड नलकूप कुसुमखेड़ा और हीरानगर नलकूप भी खराब हो गए। इधर, जलसंस्थान के अपर सहायक अभियंता और टैंकर प्रभारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि नलकूपों की मरम्मत का काम जारी है। प्रभावित इलाकों में 14 टैंकरों से पेयजल वितरित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें