फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल में आवारा कुत्तों ने 6 साल के मासूम को नोचा, 60 टांके लगे, हालात गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। 12 से ज्यादा आवारा कुत्तों ने छह साल के बच्चे को नोच कर बुरी तरह घायल कर दिया। उसे बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। घटना मंगलवार सुबह अयारपाटा क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार अयारपाटा निवासी मोहम्मद रिजवान का 6 वर्षीय पुत्र फैजान घर के बाहर खेल रहा था। अचानक आसपास के आवारा कुत्तों के झुंड ने फैजान पर झपट गए। जब तक उसके पास कोई पहुँचता तब तक कुत्ते बच्चे को बुरी तरह से नोच चुके थे।  परिजन आनन फानन उसे बीड़ी पांडे अस्प्ताल ले कर आए। वहां डॉ. अनिरुद्ध गंगोला ने बताया कि कुत्तों ने बच्चे को पूरे शरीर में बुरी तरह से काटा है। सिर में भी काफी गहरा घाव है। बताया कि बच्चे के शरीर मे लगभग 60 टांके लगाए गए हैं। प्राथमिक इलाज के बाद बच्चे की स्थिति गंभीर बनी हुई है । बताया कि घाव भरने में काफी समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें