फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आईटीईपी के आठ विद्यार्थियों को मिला रोजगार का अवसर

Fri, 27 Nov 2026 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के चार वर्षीय एकीकृत अध्यापक शिक्षा कार्यक्रम (आईटीईपी) के आठ विद्यार्थियों ने संस्कृति ग्रुप ऑफ स्कूल्स, पुणे में विद्यालयी इंटर्नशिप कर रोजगार का अवसर हासिल किया है। वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य भावी शिक्षकों को व्यावहारिक अनुभव और रोजगारपरक दक्षता प्रदान करना है।
विज्ञापन


इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षण-अधिगम प्रक्रिया, कक्षा प्रबंधन, पाठ योजना निर्माण, शैक्षणिक गतिविधियों और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इनके अनुशासन, समर्पण और शिक्षण कौशल से प्रभावित होकर विद्यालय प्रबंधन ने अनीमा, याशिका उपाध्याय, आकांक्षा बहेरा, प्रतिभा रावत, प्रतीक्षा जोशी, हर्षिता पंत, मानाशी दानी और ईशिता को भविष्य में संस्थान से जुड़कर कार्य करने का अवसर प्रदान किया है।
विश्वविद्यालय लौटने पर सभी ने कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, कुलसचिव प्रो. रीतेश साह आदि से शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर आईटीईपी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक उप्रेती, शिक्षा संकायाध्यक्ष प्रो. ललित मोहन तिवारी, डॉ. पुष्पा अधिकारी और आकांक्षा शैली, प्रो. अतुल जोशी, डॉ. गिरीश चंद्र मुंगली, डॉ. देवयानी मुंगली, दामिनी जोशी और साबेरी रे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें