फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ईद उल अजहा आज, खुले में नहीं होगी कुर्बानी

विज्ञापन
हल्द्वानी के बनभूलपुरा लाइन नं0 8 में लगी बाजार में बिकता दुम्बा नस्ल का बकरा।    संवाद
विज्ञापन
हल्द्वानी। ईद उल अजहा आज मनाई जाएगी। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर निगम ने सफाई कार्य पूरा करने के साथ जानवरों के अपशिष्ट सड़क किनारे फेंकने की मनाही की है।
विज्ञापन





नगर निगम ने रविवार को मुस्लिम बहुल क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया। सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने बताया कि सुबह चार बजे से 210 सफाईकर्मी संबंधित क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। कहा कि सोमवार सुबह नमाज स्थल, सड़कों और नालियों की सफाई कर चूना, ब्लीचिंग पाउडर डाला जाएगा। जानवरों के अपशिष्ट उठाने के लिए 15 वाहन और जेसीबी लगाई हैं। सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट ने बताया कि कुर्बानी स्थलों को चिह्नित कर लिया गया है। लोगों से खुले में कुर्बानी नहीं करने की अपील की है।


संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ाई चौकसी, सोशल मीडिया पर नजर
हल्द्वानी। ईद उल अजहा पर कानून व्यवस्था को लेकर एसएसपी पीएन मीणा ने एसपी क्राइम सहित थानाध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने व संदिग्धों पर नजर रखने के निर्देश दिए। कहा कि जिस भी क्षेत्र में छोटी-छोटी शिकायतें सामने आएं, उन्हें गंभीरता से लिया जाएं। कुर्बानी की अफवाहों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलाई जाने वाली अफवाह पर विशेष नजर रखने को कहा। बैठक में एसपी क्राइम हरबंस सिंह आदि वर्चुअल जुड़े। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन




प्रशासन के अधिकारियों ने किया निरीक्षण
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने तहसीलदार, पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने शहर के नमाज स्थल, कुर्बानी स्थल के साथ नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को पशु अपशिष्ट को गड्ढे में दबाने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सचिन कुमार, सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, सफाई निरीक्षक अमोल असवाल आदि मौजूद रहे। माई सिटी रिपोर्टर


जेल में सुबह होगी ईद उल अजहा की नमाज

हल्द्वानी। उप कारागार हल्द्वानी में ईद मनाने वाले कैदी और बंदी सोमवार सुबह नमाज अदा करेंगे। जेल में करीब 300 बंदी और कैदी मुस्लिम समुदाय के हैं। इनके लिए ईद के दिन कारागार में विशेष इंतजाम किए गए हैं। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे से 7:30 बजे के बीच नमाज होगी। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें