फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: रोडवेज के सौैंदर्यीकृत भवन में स्वामित्व को लेकर विवाद

Mon, 17 Jun 2024 05:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। तल्लीताल स्थित पुराने रोडवेज बस स्टैंड के सौंदर्यीकरण के बाद भवन के भूतल पर बने कक्षों के आवंटन को लेकर विभागों और परिवहन निगम के बीच ठन सी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक उक्त सौंदर्यीकरण के कार्य से पूर्व मंडी परिषद ने परिवहन निगम से एनओसी प्राप्त की। यहां सौंदर्यीकरण के बाद इसे निगम को सौंपा जाना था लेकिन भवन के भूतल पर बने एक कक्ष में पुलिस चौकी स्थापित हो गई है। इसके अलावा अन्य कक्षों में विभागों की ओर से आवंटन का हवाला देकर आंतरिक कार्य भी करवाए गए। एक कक्ष में उद्यान विभाग ने कागज भी चस्पा कर दिया है।
इधर बीते दिनों पर्यटन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में निगम के अधिकारियों ने प्रथम तल पर बने गेस्ट हाउस का कब्जा भी ले लिया। निगम ने भूतल पर बने कक्ष में पूछताछ कक्ष, विधि प्रकोष्ठ कक्ष, संचालन कक्ष, यात्री प्रतीक्षालय, एमएसटी कक्ष, स्टेशन अधीक्षक कक्ष, आरक्षण कक्ष, बुकिंग कक्ष-टिकट काउंटर, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय के कागज चस्पा कर दिए हैं। इसके बाद से यहां आंतरिक कार्य रुक गया है। लोगों में चर्चा है कि यह कक्ष आखिर किसके हैं। परिवहन निगम कर्मचारी संघ का कहना है कि इसे लेकर न्यायालय भी जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें