फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: होम मिनी बार नीति के खिलाफ पुतला फूंका

Sun, 08 Oct 2023 02:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
भवाली में सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
नैनीताल/भवाली। सरकार की नई शराब नीति में राज्य में होम मिनी बार खोलने की मंजूरी की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मुखालफत की है। कांग्रेसियों ने रोष व्यक्त कर पंत पार्क में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेसी कार्यकर्ता मल्लीताल पंत पार्क में एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार रोजगार देने के बजाय नशे को बढ़ावा दे रही है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार घर में 50 लीटर शराब रखने की अनुमति दे रही है। प्रदर्शनकारियों में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, मुन्नी तिवारी, डॉ. सरस्वती खेतवाल, त्रिभुवन फर्त्याल, मुकेश जोशी मंटू, कैलाश अधिकारी, कुंदन बिष्ट आदि रहे। उधर, भवाली नगर के चौराहे पर शनिवार को कांग्रेसियों ने शराब बिक्री नीति के विरोध में प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान है। नई शराब बिक्री नीति का युवाओं पर गलत असर पड़ेगा। इस दौरान सुजान सिंह रजवार, दयाल आर्य, शांति तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें