फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: महिला कैदियों के लिए अच्छी खबर, मुक्त विश्वविद्यालय से ले सकेंगी उच्च शिक्षा की डिग्री

Wed, 28 Jun 2023 05:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी

सार

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंचीं। उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक कर बात की। उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला कैदी जो उच्च शिक्षा लेना चाहती हैं, उन्हें जल्द पढ़ाई का मौका मिलेगा। उपकारागार प्रशासन महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा की डिग्री दिलाएगा। इसे लेकर जेल प्रशासन तैयारी कर रहा है। यह बात महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने उपकारगार हल्द्वानी के निरीक्षण के दौरान बताई।

विज्ञापन


मंगलवार को गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद महिला आयोग की उपाध्यक्ष शायरा बानो उपकारागार हल्द्वानी पहुंचीं। उन्होंने महिला कैदियों से एक-एक कर बात की। उनसे जेल में दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।

शायरा बानो के अनुसार, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि महिला कैदियों को शिक्षा दी जा रही है। कंप्यूटर, सिलाई आदि की व्यवस्था भी की जा रही है। कहा कि जेल प्रशासन जल्द ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने की सोच रही महिला कैदियों को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पढ़ाने पर विचार कर रहा है। कहा कि जल्द ही ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार, जेलर आरपी सैनी आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें