फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने जीती ट्राफी

Tue, 21 Apr 2015 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसए और एनटीजी के सहयोग से आयोजित 18वीं अंतर कार्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल शिक्षा विभाग ने जीता। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. नारायण सिंह जंतवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्या ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाए। जवाब में व्यापार मंडल की टीम केवल 132 रन ही बना सकी। निर्णायक शिब्बन व मो.अय्यूब, स्कोरर उमेश कांडपाल सोनी और उद्घोषक मनोज कुमार थे। एरीज के सौरभ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, फोटोग्राफर एंड बोट एसोसिएशन के राजू हार्पर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, व्यापार मंडल के दीपक भंडारी को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर और शिक्षा विभाग के प्रेम बहुगुणा को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुना गया। इस मौके पर प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले चुके खिलाड़ियों को भी ट्रैक सूट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजक सचिव एससी साह जगाती, महासचिव अजय साह, डीएसए के संयुक्त सचिव धीरज बिष्ट, पूर्व संयुक्त सचिव प्रो. डीएस बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, दीवान सिंह रौतेला, मो. कमाल, ललित बिनवाल, हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें