फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: ईस्टर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/ज्योलीकोट। शहर के विभिन्न चर्चों में रविवार को ईस्टर का पर्व मनाया गया। इस दौरान विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। मैथोडिस्ट चर्च, सेंट फ्रांसिस कैथोलिक, सेंट निकोलस चर्च और सेंट मेरी, सेंट जोसेफ, शेरवुड और ऑल सेंट्स कई शिक्षण संस्थानों के चैपल में प्रार्थनाएं हुईं। ज्योलीकोट के सेंट एंथोनी चर्च में भी पर्व मनाया गया। सेंट फ्रांसिस कैथोलिक चर्च के फादर शेखर ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान को नए जीवन और पापों के नाश का प्रतीक बताया। फादर डेरिक पिंटो ने ईस्टर को अंधकार पर प्रकाश और मृत्यु पर जीवन की विजय का प्रतीक कहा। उन्होंने क्षमा, शांति और प्रेम के मार्ग पर चलने तथा आपसी भाईचारे का संदेश दिया। प्रार्थना सभाओं में बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोगों ने विश्व शांति और मानवता के कल्याण की कामना की। कैरल के साथ लोगों ने एक-दूसरे को ईस्टर की शुभकामनाएं दी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें