फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खराब मौसम से धीमा पड़ा डामरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। पर्यटन सीजन से पहले नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर गड्ढों की समस्या दूर करने के लिए डामरीकरण का कार्य शुरू हो गया है। खराब मौसम के कारण कार्य की गति धीमी है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ज्योलीकोट से नैनीताल की ओर सड़क की दशा सुधार रहा है। बीते दिनों हुई बारिश से काम प्रभावित हुआ था और कुछ स्थानों पर डामर उखड़ गया था। मौसम साफ होते ही विभाग ने दोबारा काम शुरू किया है। अब तक ज्योलीकोट से बल्दियाखान तक करीब साढ़े चार किलोमीटर सड़क पर डामरीकरण हो चुका है। विभाग का कहना है कि मौसम सुधरते ही कार्य में तेजी लाई जाएगी। सहायक अभियंता प्रमोद सुयाल ने बताया कि पर्यटन सीजन से पहले सड़क पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें