नई दिल्ली स्थित शिक्षा निदेशालय में उप शिक्षा निदेशक के पद पर तैनात डा. आनंद सिंह बिष्ट ने गुरुवार को यहां शहीद मेजर राजेश सिंह अधिकारी राजकीय इंटर कालेज में प्रकृति और विज्ञान विषय पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को व्याख्यान दिए।
डा. बिष्ट ने प्रकृति से किस प्रकार विज्ञान के संकल्पों को समझा जा सकता है इस संबंध में बताया। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह नई-नई शिक्षण विधियों के द्वारा छात्रों को नए शोध के लिए प्रेरित करें।
व्याख्यान के दौरान डा. बिष्ट ने स्व निर्मित कई प्रयोगों के बारे में भी बताया और दिल्ली सरकार की ओर से परीक्षाफल को 20 फीसदी से 88 फीसदी तक ले जाने के प्रयासों की जानकारी दी। बताते चलें कि डा. बिष्ट पूर्व में इसी विद्यालय में प्रवक्ता भौतिकी के पद पर कार्यरत रहे हैं और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित हैं।
व्याख्यान के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पीएस भंडारी, प्रवक्ता भरत सिंह, सुनीता बिष्ट, गायत्री पंत के दिशा निर्देशन में बच्चों ने डा. बिष्ट से अपनी जिज्ञासाएं शांत की। अंत में प्रधानाचार्य भंडारी ने डा. बिष्ट का धन्यवाद ज्ञापित किया।