फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नौकरी और पढ़ाई के लिए बाहर गए लोगों के लिए ई-केवाईसी बना आफत

Sat, 06 Dec 2025 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हल्द्वानी। राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी कराने की तिथि बढ़ाने के बावजूद परेशानी कम नहीं हुई। दरअसल प्रदेश में राशन की सुविधा लेने वाले परिवारों के सदस्य बाहरी राज्यों में पढ़ाई और रोजगार कर रहे हैं। इतने कम समय में उनका सत्यापन न हुआ तो उनकी यूनिट का राशन नहीं मिल पाएगा।

जिले में 2,36,612 राशनकार्ड धारक हैं। इनके लाल, सफेद और पीले कार्ड बने हैं। इनमें हल्द्वानी में सबसे अधिक 1,15,965 कार्डधारक हैं। अब तक मात्र 37 फीसदी कार्डधारक ई-केवाईसी करा पाए हैं। कई परिवारों में ऐसे लोगों के नाम हैं जो पढ़ाई या रोजगार के लिए प्रदेश से बाहर रह रहे हैं। पूर्ति विभाग की ओर से इसकी तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। नाम न छापने की शर्त पर राशन कार्डधारकों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य शहर से बाहर हैं। ई-केवाईसी के लिए उन्हें छुट्टी लेकर आना पड़ेगा। कई लोगों के लिए छुट्टी लेना संभव नहीं हो पा रहा है। वहीं, दिव्यांग और अक्षम राशनकार्ड धारक भी ई-केवाईसी कराने के लिए राशन की दुकान में जाने में असमर्थ हैं। पूर्ति विभाग की ओर से ऐसे पात्रों के लिए घर से अपडेशन की व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों के हिसाब से ई-केवाईसी का समय अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। यूपी में एक साल का समय मिला था। यह मामला विभागीय मंत्री के समक्ष उठाया जाएगा। - रेवाधर बृजवासी, अध्यक्ष डीलर्स फेडरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें