फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी हवा ने बढ़ाई मुश्किलें

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। हवा की बदली दिशा ने दोपहर में गर्मी से राहत दी, वहीं दो बजे बाद धूल भरी हवा ने मुश्किल भी बढ़ा दी। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है। नगर में बुधवार सुबह से धूप खिली थी मगर हवा का बदला रुख गर्मी से राहत दे रहा था। 16.4 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण पश्चिम दिशा से हवा चली। आर्द्रता 14 प्रतिशत रही। धूल भरी हवा के कारण लोगों को वाहन चलाने में काफी समस्या हुई। अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 25.0 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से छह और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें