फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान शराब बेच रहे दो आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
छह पेटी शराब और आरोपियों के साथ पुलिस कर्मी। - फोटो : HALDUCHOD
विज्ञापन
हल्दूूचौड़ (नैनीताल)। दुकान के सामने कार खड़ी कर खुलेआम शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों से शराब बेचे जाने की शिकायत की थी। इसके बाद हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी जगबीर सिंह, ललित सती और रमेश नाथ ने शराब की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान कार में अंग्रेजी शराब बेच रहे दुकान के सेल्समैन रामपुर रोड हल्द्वानी निवासी हिमांशु चौधरी और हाटाग्राम बिंदुखत्ता निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कार से छह पेटी शराब भी बरामद की गई। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। साथ ही कार को भी सीज कर दिया। सूत्रों के मुताबिक एक दिन पहले दो युवक शराब खरीदने के लिए गए थे। इस दौरान दोनों का शराब बेच रहे आरोपियों से झगड़ा हो गया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी और कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें