फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापाल, यशपाल के मूछों की लड़ाई आई सामने

Fri, 23 Sep 2016 12:09 AM IST
राजेश नेगी
विज्ञापन
राजनी‌ति - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिंदुखत्ता नगरपालिका बनाए जाने के बाद शुरू हुई जन विरोध की आंधी राज्य सरकार के यू टर्न लेने पर थमी ही थी कि नगरवासियों को मालिकाना हक दिलाए जाने का मुद्दा श्रम मंत्री हरीश दुर्गापाल पर फिर भारी पड़ता नजर आ रहा है।

पहले बिंदुखत्ता और अब मालिकाना हक को लेकर विपक्षियों के साथ ही कांग्रेसियों का सामने आना श्रम मंत्री को घेरने की रणनीति मानी जा रही है।

बिंदुखत्ता पालिका के  विरोध का मामला हो या अब नए सर्किल रेट को लेकर श्रम मंत्री की घेराबंदी, इसके पीछे कांग्रेसी नेता और लालकुआं विधानसभा से पिछले चुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रहे हरेंद्र बोरा हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उन्हें राजस्व मंत्री यशपाल आर्य का समर्थन है। सियासी गलियारों में यहां तक कहा जा रहा है कि राजस्व मंत्री हर हाल में हरेंद्र बोरा को कांग्रेस से प्रत्याशी बनाना चाहते हैं। मालिकाना हक को लेकर कांग्रेसियों ने दोबारा कैबिनेट मंत्री हरीश दुर्गापाल के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं।

बहरहाल ‘‘श्रम मंत्री शर्म करो, सर्किल रेट कम करो’’ के नारों के साथ शुरू हुआ यह विरोध सियासी गलियारों में बेहद तेजी से अपनी जगह बना रहा है। एक के बाद एक श्रम मंत्री दुर्गापाल द्वारा की जा रही डैमेज कंट्रोल की रणनीति जहां विफल साबित हो रही है, वहीं विपक्ष ने इन मुद्दों को कांग्रेसियों में दो फाड़ कर सियासी लाभ लेने की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली है।
विज्ञापन



यह विरोध सूबे के दो कैबिनेट मंत्रियों के बीच चल रही रसूख की लड़ाई है या फिर वाकई जनता के लिए सर्किल रेट बढ़ना, असलियत चाहे जो हो, दोनों ही दशा में सत्तारूढ़ दल मुश्किलों में फंसता नजर आ रहा है।  बिंदुखत्ता नगरपालिका मुद्दे के बाद अब नगर के मालिकाना हक के अहम फैसले को भी दुर्गापाल की घेरेबंदी के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें