फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सड़क पर पलटा डंपर चालक की बची जान

Fri, 07 Feb 2025 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर रामगढ़ जा रहा डंपर बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे घोड़ाखाल तिराहे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। डंपर के पलटने से चालक वाहन में ही फंस गया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

चालक हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह हल्द्वानी से रामगढ़ के लिए चला था। घोड़ाखाल तिराहे के पास बैंड पर डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। कोतवाली के प्रभारी प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि सड़क पर पलटे डंपर को सड़क से हटा दिया गया है। चालक भी सुरक्षित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें