फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में डंपर चालक की मौत

विज्ञापन
बोहराकून में डंपर चालक के शव को निकालने के दौरान सड़क पर लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल से हल्द्वानी जा रहा डंपर शुक्रवार सुबह सात बजे बोहराकून के पास पैरापिट को तोड़ते हुआ सड़क से नीचे पेड़ के बीच फंस गया। हादसे में डंपर चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शुक्रवार सुबह हल्द्वानी जा रहा डंपर बोहराकून के पास पैरापिट को तोड़ते हुए सड़क से नीचे पेड़ों के बीच अटक गया। हादसे में वाहन चालक प्रेम कुमार (18) पुत्र कुंदन लाल निवासी धारी ब्लाकॅ पदमपुरी लदफोड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष जोशी ने बताया कि डंपर को निकालने के लिए हल्द्वानी से क्रेन बुलाई गई। क्रेन की मदद से डंपर को सड़क में लाने के बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डंपर को निकालने के दौरान भीमताल-हल्द्वानी मार्ग के बोहराकून के पास दो किमी लंबा जाम लग गया। इससे आधे घंटे तक वाहन चालकों और यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए यातायात वन-वे लागू किया था। यहां एसआई प्रदीप आदि रहे। इधर, प्रेम कुमार हल्द्वानी के गौलापार निवासी राहुल का डंपर चलाता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि डंपर स्वामी ने पूछताछ में बताया कि मृतक बिना अनुमति के डंपर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें