फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के दौरे के कारण आज नैनीताल रोड पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

Wed, 18 Oct 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।  
विज्ञापन
सीएम रावत - फोटो : self
विज्ञापन
हल्द्वानी।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यक्रम के कारण बुधवार को शहर में यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। हालांकि इसका असर नैनीताल रोड पर ही पडे़गा। नैनीताल रोड पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम तक यातायात एकल मार्ग पर रहेगा। नैनीताल की ओर जाने वाले सभी वाहन को पर्वतीय रूट पर जाने अनुमति होगी लेकिन नैनीताल की ओर से आने वाले वाहनों को काठगोदाम में ही नहर कवरिंग रोड के लिए मोड़ दिया जाएगा। यह ट्रैफिक प्लान चौपाया वाहनों पर लागू होगा। बाजार में खरीदारी करने वाले दो पहिया वाहनों को बाजार में आने की रियायत दी जाएगी।
विज्ञापन


दो कंपनी पीएसी और कई थानों की फोर्स रहेगी तैनात
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए है। कार्यक्रम स्थल पर दो कंपनी पीएसी के साथ ही तीन सीओ, कोतवाली, मुखानी, बनभूलपुरा, काठगोदाम थाना पुलिस भी सुरक्षा में मौजूद रहेगी।


हल्द्वानी। दीपावली पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का हल्द्वानी आना और कई योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। भाजपा से जुड़े लोग इसे हल्द्वानी वालों के लिए सरकार के बड़े तोहफे के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि दिनभर कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। इससे भाजपा से जुड़े लोग मायूस हो गए थे क्योंकि 18 अक्तूबर को मुख्यमंत्री कालाढूंगी में विधायक बंशीधर भगत की ओर से आयोजित सभा में स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंचे थे। वहां पेयजल मंत्री उनके प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे और कई घोषणाएं की थी। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को आर्मी हेलीपैड सहित लोकार्पण और शिलान्यास वाली जगहों का जायजा लिया। नगर निगम की ओर से तिकोनिया चौराहे के शेष बचे काम को अंतिम रूप देने के लिए रात को भी युद्घस्तर पर काम किया गया। तिकोनिया चौराहे का कायाकल्प कर यहां नगर निगम की ओर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लगा दी गई है। चौराहे में अब रंगत नजर आती है। रात में आकर्षक और दूधिया रोशनी से जगमग यह चौराहा हर किसी को आकर्षित कर रहा है। खास बात यह है यहां जाम की समस्या से कुछ हर तक निजात भी मिली है। 
विज्ञापन

 
इन कामों का होगा शिलान्यास और लोकार्पण
तिकोनिया स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति का अनावरण
तिकोनिया चौराहा का विस्तारीकरण एवं सुंदरीकरण का लोकार्पण 
राजपुरा स्थित प. दीनदयाल उपाध्याय पुरुष रैन बसेरे का लोकार्पण
राजपुरा स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला रैन बसेरे का लोकार्पण
अमृत योजना के तहत 13.50 करोड़ की लागत से पेयजल कार्य का शिलान्यास
अमृत योजना के तहत चार करोड़ की लागत से सीवर लाइन का शिलान्यास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें