फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: अवकाश के चलते शहर में सफाई व्यवस्था धड़ाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। होली के चलते अवकाश के कारण शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहर में जगह-जगह फैला कूड़ा नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है। बाहर से आने वाले सैलानियों के सामने भी शहर की छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन


रविवार को स्टेडियम रोड पर सड़क किनारे फैले कूड़े से उठती दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों के साथ यहां से गुजरने वाले राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच लोग नाक पर रूमाल रखकर गुजरते नजर आए। वहीं, रामलीला मोहल्ले में प्राचीन देवी मंदिर के सामने कूड़ाघर के बाहर कचरा फैला रहा। इस कारण मंदिर में आने वाले भक्तों और स्थानीय लोगों को दिक्कत हुई। इसके अतिरिक्त एयरोड्रम रोड, क्रियाशाला रोड, नवाबी रोड पर भी सड़क किनारे कचरे के ढेर नजर आए।
विज्ञापन



होली पर अवकाश के कारण रविवार को कुछ स्थानों से कूड़ा नहीं उठ सका। सोमवार से सफाई व्यवस्था सामान्य हो जाएगी। सभी जगह से कूड़ा उठा लिया जाएगा।
चतर सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर निगम हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें