फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: भार क्षमता बढ़ाने के चलते हाईवे पर पुल से बंद रहेगी आवाजाही

Fri, 17 Jan 2025 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाढूंगी। कालाढूंगी-हल्द्वानी मुख्य हाईवे पर चकलुवा स्थित बरसाती नाले पर बने बैली ब्रिज की भार क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। इस कार्य के चलते पुल से आवाजाही बंद कर वाहन नाले से होकर जा रहे हैं। इसके चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हे। वहीं, विभाग स्थायी पुल का डिजाइन भी तैयार कर रहा है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी की ओर से बैली ब्रिज पर भार क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य में दो दिन का समय और लग सकता है। इस वजह से हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को नाले पर रास्ता बनाकर पास कराया जा रहा है। बता दें कि पिछले बरसात के सीजन में तेज बहाव में ब्रिटिशकालीन पुलिया बह गई थी। इसके बाद नए बैली ब्रिज को 18 अगस्त 2024 को यातायात के लिए खोल दिया गया था। ब्रिज पर अब तक 16.8 टन क्षमता के वाहन पास हो रहे थे। अब पुल को 55 टन क्षमता तक के वाहनों के लिए तैयार किया जा रहा है। संभवतः दो दिनों के बाद पुल को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।



रामनगर-बाजपुर मुख्य हाइवे के मद्देनजर एवं इसका वैकल्पिक कोई मार्ग न होने की वजह से बैली ब्रिज बनाया गया है। अब यहां स्थायी आरसीसी पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है, जिसकी लंबाई 21 मीटर तक होगी। डिजाइन तैयार होते ही प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश रौतेला, जेई लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें