हल्द्वानी। मध्यप्रदेश में 27 जुलाई से खेली जाने वाली नेशनल जूनियर फुटबाल के लिए उत्तराखंड टीम की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इसके तहत मंगलवार को मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच फुटबाल मैच कराया गया। उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के महासचिव अख्तर अली ने बताया कि राज्य टीम में चयन के लिए प्रदेश भर से 150 खिलाड़ी पहुंचे थे। गौलापार स्टेडियम में 40 खिलाड़ियों का कैंप के लिए चयन किया गया। इनमें से तीन मेडिकल में अनफिट हो गए। इसके बाद टीम चयन के लिए 37 खिलाड़ियों का कैंप आयोजित किया गया। जल्द ही टीम घोषित कर दी जाएगी। संवाद