फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसए पार्किंग का टेंडर 1.68 करोड़ रुपये में पास

विज्ञापन
नैनीताल में डीएसए कार पार्किंग का टेंडर खुलते समय ठेकेदार समिति के समक्ष अपनी बात रखता हुआ। - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। नगर की सबसे बड़ी कार पार्किंग मल्लीताल डीएसए पार्किंग का टेंडर 1.68 करोड़ रुपये में गाजियाबाद के सचिन कुमार के नाम हुआ। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन से डीएसए कार पार्किंग का संचालन नगर पालिका कर रही थी। मंगलवार को टेंडर प्रक्रिया में कुल आठ लोगों ने निविदा डाली। जिनमें से पांच निविदाएं स्वीकार की गईं। ईओ अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि गाजियाबाद के सचिन कुमार की ओर से सबसे ज्यादा निविदा राशि 1.68 करोड़ रुपये भरी गई थी। निविदा परीक्षण समिति ने टेंडर 31 मार्च 2022 तक उनके नाम कर दिया है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी, कोषाधिकारी हेम कांडपाल, सहायक अभियंता लोनिवि तारा सिंह, टीएस लता आर्य, राहुल सिंह, हेम पंत मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें