नैनीताल। नगर के मल्लीताल कोतवाली मैस में तैनात फॉलोवर ने सोमवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा काट दिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराकर मामले की रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को मल्लीताल कोतवाली में फॉलोवर पद पर तैनात बसंत बल्लभ भट्ट सोमवार सुबह से शराब पीकर धुत हो गया। आरोप है कि उसने नशे की हालत में मैस में हंगामा किया और अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता भी की। इस पर मैस इंचार्ज ने फॉलोवर की शिकायत कोतवाल अशोक कुमार सिंह से कर दी। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि फॉलोवर का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जा रही है।