फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नशे में टैक्सी चालक ने पर्यटकाें की कार को मारी टक्कर

Fri, 17 Jul 2026 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कालाढूंगी मार्ग पर बृहस्पतिवार को नशे में टैक्सी चालक ने पर्यटकों की कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद दोनों पक्ष पहले बारापत्थर पुलिस चौकी पहुंचे लेकिन समाधान नहीं होने पर पर्यटक कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने जांच के बाद टैक्सी चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मेरठ के रशीदनगर निवासी मो. अमन अपने दो साथियों के साथ नैनीताल घूमने आ रहे थे। नारायण नगर के पास एक टैक्सी ने उनकी कार में टक्कर मार दी। गनीमत ये रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ लेकिन पर्यटक वाहन को नुकसान पहुंचा।
पर्यटकों का आरोप था कि टैक्सी चालक नशे में था। बाद में कोतवाली में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। पुलिस ने नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर तल्लीताल निवासी टैक्सी चालक महेंद्र सिंह के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें