फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर कार सवार युवकों ने किया हुड़दंग

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शनिवार शाम हल्द्वानी से इनोवा कार में भीमताल पहुंचे भाजपा से जुड़े पांच लोगों में से दो लोगों ने नशे में जमकर हुड़दंग किया। पुलिस ने पांचों को विकास भवन के पास पकड़ा। इसके बाद सभी को मेडिकल के लिए भीमताल सीएचसी भेजा। साथ ही पुलिस कार्रवाई की प्रक्रिया कर रही हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कैलाश जोशी ने बताया कि शनिवार शाम हल्द्वानी से इनोवा कार में पांच युवक नगर में पहुंचे। इनमें से दो युवक नशे में थे और उन्होंने बाजार में तेज गति से वाहन दौड़ाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस ने कार का पीछा किया और विकास भवन के पास कार को रोककर सभी को पकड़ लिया। बताया कि पांचों को थाने लाया गया, जिसमें दो युवक नशे में मिले। इस पर पुलिस ने पांचों को मेडिकल के लिए सीएचसी भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मेडिकल में शराब की पुष्टि के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इनमें से दो युवक भाजपा से जुड़े हैं। वहीं विकास भवन क्षेत्र के लोगों ने बताया कि नशे में धुत्त युवकों के वाहन से हादसे का डर बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें