फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दौड़ाई बस, सुंदरखाल में पलटी

विज्ञापन
रामनगर सुंदरखाल के पास पलटी बस व यात्रियों से पूछताछ करती पुलिस। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। गढ़वाल मोटर्स यूजर्स की बस रविवार तड़के हल्दूखाल जाते हुए सुंदरखाल में पलट गई। बस में 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। बाद में दूसरी बस से यात्रियों को गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत बस को सीज कर दिया और नशेड़ी चालक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन

जेएमयू की बस (यूके-12पीए-0157) रविवार सुबह करीब पांच बजे रामनगर से हल्दूखाल जाने के लिए निकली थी। बस का चालक आनंद सिंह निवासी कोलतल्ला नैनीडांटा धूमाकोट नशे में था। बस जब सुंदरखाल के पास पहुंची तभी बस एक टायर सड़क से नीचे उतर गया और बस पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों की चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई।
सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बस से निकाला। एसआई कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। बस को धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत सीज कर गर्जिया चौकी में खड़ा किया गया है, जबकि नशे में बस चलाने पर चालक को हिरासत में लेकर उसके ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए एआरटीओ रामनगर को लिखा गया है। बस में सवार सभी यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिनका रामनगर अस्पताल में इलाज कराया गया। उधर, जेएमयू की अध्यक्ष रेखा गुसाई ने बताया कि दूसरी बस से यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें