फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haldwani: दवा दुकान संचालक की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 11 Apr 2026 10:54 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर जान दे दी। बैंक का लोन बढ़  और कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाना प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी के मेडिकल स्टोर संचालक ने जहर खाकर जान दे दी। प्रथम दृष्टया उनके कर्ज से परेशान होकर यह कदम उठाना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कुसुमखेड़ा के रुद्र विहार निवासी 45 वषींय प्रकाश चंद्र महतोलिया के शुक्रवार को घर पर अचेत अवस्था में पड़े होने की मुखानी थाना पुलिस को सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लोगों से जानकारी ली। पता चला कि मृतक यहां अकेले रहता था, बीती आठ अप्रैल को उसकी पत्नी से आखिरी बार बात हुई थी। प्रकाश की पत्नी पिथौरागढ़ में गेस्ट टीचर के पद पर तैनात हैं, उनका पुत्र भी उन्हीं के साथ रहता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को वे लौटे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रकाश फर्श पर अचेत मिला। प्रकाश के मुंह से झाग व कमरे पर उल्टी की थी। पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि प्रकाश पर बैंक का लोन बढ़ गया था और वह कर्ज से परेशान था। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। सीओ सिटी अमित कुमार सैनी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, शनिवार को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें