फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: नैनीताल जू रोड, भाभर हॉल में दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप

Fri, 09 Oct 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। शहर में एडीबी की ओर से डाली गई राइजिंग मेन के फटने से यहां प्राणी उद्यान मार्ग, भावर हॉल समेत तल्लीताल के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार दूसरे दिन नलों में पानी नहीं आने से स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से शिकायत की। इधर, फाल्ट मिलने के बाद जल संस्थान ने पाइप जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पहाड़ी भौगोलिक परिवेश के चलते जल संस्थान में लगे दो दर्जन से अधिक पंप के माध्यम से शहर के ऊंचाई वाले स्थानों पर लगे टैंक में पानी भरा जाता है। दिन में निर्धारित समयावधि पर इन्हीं से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाती है। बीते दिवस यहां प्राणी उद्यान मार्ग समेत आसपास के क्षेत्रों को पानी की सप्लाई करने वाले टैंक की राइजिंग मेन फट गई। टैंक में पानी न भरने से आपूर्ति बाधित रही। समीप में प्राकृतिक जलस्रोत न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता अनीष पिल्लई का कहना है बीते दिवस बारिश के चलते फाल्ट ढूंढने में दिक्कत हुई। बृहस्पतिवार को फाल्ट ढूंढ लिया गया है। खोदाई के बाद राइजिंग मेन के फटने की जानकारी मिली है। इसे ठीक किया जा रहा है। रात्रि तक फाल्ट ठीक कर शुक्रवार की सुबह तक पानी सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

......
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें