फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मानकों के अनुरूप नहीं बिछाई थी पाइपलाइन

Mon, 13 Mar 2023 02:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
बेतालघाट के कटनी गजार में पेयजल योजना का निरीक्षण करते सीडीओ डॉ संदीप तिवारी। संवाद
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। बेतालघाट के कटनी गजार में जल जीवन मिशन योजना में मानकों के अनुरूप पेयजल लाइन नहीं बिछाने और सही से एमबी नहीं करने पर सीडीओ डॉ संदीप तिवारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाने के साथ ठेकेदार का भुगतान रोकने और नोटिस भेजने की बात कही है।
विज्ञापन


सीडीओ ने कहा कि कटनी गजार पेयजल योजना का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ नहीं किया जा रहा है। कहा कि जिस जगह पानी जमा हो रहा है उस जगह प्लास्टर सही से नहीं किया गया है। मेजरमेंट बुक (एमबी) भी सही से नहीं कराई गई है। ठेकेदार की ओर से गधेरे से पाइप लाइन डाली जा रही है जो पूर्व में भी कई बार क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल जीवन मिशन में नियुक्त की गई थर्ड पार्टी ने एक साल पहले नवंबर में निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर उसे सही कराने के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक उन कमियों को सही नहीं किया जा सका है। उन्होंने कहा कि बिशुली में भी पाइपलाइन मानकों के अनुरूप नहीं बिछाई गई है। सीडीओ ने संबंधित ठेकेदार का 75 प्रतिशत भुगतान विभाग की ओर से कर दिया गया है लेकिन ठेकेदार की ओर से काम सही नहीं किया गया है। इसके लिए ठेकेदार का भुगतान रोकने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही एक नोटिस भेज 15 दिन के अंदर कमियों को पूरा नहीं करने पर शासन के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि निरीक्षण की जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें