फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: सैलानियों से गुलजार रहे पर्यटन स्थल

Mon, 13 Mar 2023 01:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल/भीमताल/भवाली। सप्ताहांत के मौके पर रविवार को भी नैनीताल में सैलानियों की खूब रौनक रही। सुबह से शाम तक नैनीझील में सैलानियों ने नौकायन किया। पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही नगर के पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। पंत पार्क, भोटिया बाजार, बड़ा बाजार, चाट बाजार, बोट स्टैंड में पूरे दिन सैलानी घूमते नजर आए। नगर की पार्किंग दोपहर तक फुल हो गई थी जिसके चलते सड़क किनारे वाहनों की लंबी कतार लगी रही। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। दोपहर के समय धुंध के बाद भी सैलानियों ने नैनीझील में नौकायन किया। उधर, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर और भवाली के पर्यटन स्थलों पर चहल पहल देखने को मिली। सैलानियों ने कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सैलानियों की आवाजाही से सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही। पर्यटक रामगढ़ और मुक्तेश्वर में भी घूमने के अलावा श्यामखेत के चाय बागान भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें