फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहरागांव में पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली/भीमताल (नैनीताल)। ग्रामसभा मेहरागांव में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने जलसंस्थान के जेई से पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को भाजपा नगर महिला मंडल अध्यक्ष वर्षा आर्या के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कहा कि पेयजल संकट की शिकायत पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान महिला जिला उपाध्यक्ष प्रगति जैन, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश आर्य, भावना मेहरा, पौरवी वर्मा आदि मौजूद रहीं।
इधर, पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी ने मंगलवार को हल्द्वानी में जलसंस्थान के मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्रामसभा गरगड़ी, कालाआगर, बड़ौन, गौनियारों, भीडापानी, पहाड़पानी, दीनी, मुक्तेश्वर, परबड़ा, पदमपुरी, च्यूरीगाड़, सूपी, नथुवाखान, रौशिल, अमृतपुर, पिनरों, जंगलियागांव आदि गांवों में पेयजल संकट है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बाहरी बिल्डरों को पानी दिया जा रहा है लेकिन ग्रामीणों को नहीं। साथ ही समस्या हल न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान ओखलकांडा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मदन नौलिया, पूर्व प्रधान केडी रूबाली, शुभम सिंह, भोपाल सिंह नयाल मौजूद रहे। इधर भीमताल की ग्राम पंचायत पांडेगांव के तोक भांकर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। पानी के लिए लोगों को कई किमी दूर से पैदल चलकर पानी लाना पड़ रहा है। समाजसेवी नितेश बिष्ट ने बताया कि पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। उन्होंने पानी की समस्या हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें