फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: चोरगलिया में 15 दिन से पेयजल संकट

Fri, 24 Apr 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
गौलापार। चोरगलिया के मल्ला पचौनिया में पिछले करीब 15 दिनों से नलकूप की मोटर खराब होने के कारण पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। इससे सुनारधड़ा, आमखेड़ा और मल्ला चोरगलिया सहित मल्ला पचौनिया के ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश बजेठा और दीपक चौसाली ने बताया कि खराब मोटर की सूचना संबंधित विभाग को कई बार दी जा चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार, नलकूप की मोटर बार-बार फुंकने का मुख्य कारण स्टेबलाइजर का लंबे समय से खराब होना है। विभाग को कई बार सूचित करने के बावजूद केवल खानापूर्ति की जा रही है। नलकूप खंड के जेई नितिन कुमार का कहना है कि 26 अप्रैल तक मरम्मत का कार्य पूरा कर ट्यूबवेल से आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें